============================= आज सोंडवा तहसील मुख्यालय पर भगवान हनुमान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कुक्षी से बुलाये गये कलाकारों द्वारा हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार किया ।दोपहर पश्चात आरती कर छप्पर भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।इस उपलक्ष्य में भंडारे काआयोजन हुआ।भंडारे मे बडी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। बीना डावर,आशा चौहान,रजनी राठौड़,चेतना राठौड़,सुनीता कुशवाह,मीना पाठक,आरती पराड़ ।आदि महिलाओं का आयोजन मे सराहनीय सहयोग रहा।इसी तरह कमलेश पाठक,विनोद राठौड़,अनिल पराड़,जितेन्द्र चौहान रवि डावर अरविंद सोलंकी,राजेंद्र डावर आदि का भी सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation अलीराजपुर विधायक ने वाहनों ने स्पीड गवर्नर लगाने की पीएम-सीएम से की मांग बाबूलालजी के निधन पर पर गमगीन हुआ अंचल