झाबुआ live के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रतिदिन अम्बे माताजी मंदिर पर महिलाओ व बालिकाओं दवारा गरबे डाण्डिया खेले जायेगे। पांच दिन पूर्व युवाओ की एक टोली पावागढ़ माताजी जोत लेने निकले थे। आज सुबह जोत लेकर सारंगी पहुचने पर ग्रमीणोने सारंगी चौपाटी पर ढोल व बैंडबाजे से बड़ी धूमधाम से नाचते गाते नगर के प्रमुख मार्ग होते हुवे माताजी मंदिर पर पहुंचे। समिति के सदस्यों ने नौ दिवसीय गरबा रास में अधिक से अधिक गरबा खेलने वाले सायं को मंदिर पर पहुचने की अपील की। Post navigation वैश्य समाज की समर्पण यात्रा 20 को होगी प्रांरभ एसपी के आह्वान पर हाथीपावा की पहाड़ी पर सूर्यास्त दर्शन अधिकारियों-कर्मचारियों के परिवार ने लिया लाभ