झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट- झाबुआ शहर की हाथीपावा पहाड़ी पर सूर्यास्त दर्शन के लिए झाबुआ एसपी महेशचंद जैन के आह्वान पर एसपी आफिस के सारे अधिकारी कर्मचारी अपने परिवार सहित पहुंचे। पुलिस विभाग के अलावा नगर के भी लोग अपने परिवार सहित वहां पर पहुेंचे ओर सूर्यास्त दर्शन का लाभ लिया। हाथीपावा पहुंचने वाले सभी परिवारों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा की गई थी। हाथीपावा की पहाड़ी अब टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। शाम को आप भी अपने परिवार के साथ सूर्यास्त दर्शन के लिए जा सकते है व प्रकृति के इस सुंदर दृश्य का आनन्द ले सकते है वहां पर बैठने के लिए झाबुआ एसपी महेश चंद जैन के निर्देश पर शहरवासियों के लिए 10 कुर्सिया भी लगाई गई है जिससे बैठकर प्रकृति का आनन्द ले सकते है। ध्यान केंद्र भी बनाया जा रहा है हाथीपावा की पहाड़ी पर दो केंद्र बनाए गए है जिसमे एक जगह से सूर्यास्त दर्शन का लाभ ले सकते है और एक पॉइंट पर ध्यान केंद्र बनाया जा रहा है जिससे आप भी वहां जाकर एकांत में बैठ कर ध्यान कर सकते है। Post navigation पावागढ़ से जोत पहुंची अम्बे माता मंदिर, भक्तों में दिखा उत्साह विशाल कलश व शोभायात्रा में जुटे हजारों धर्मावलंबी, नगर धार्मिक गीतों से गूंजा