झाबुआ live के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट युवा रामायण मंडल थान्दला द्वारा विगत 18 वर्षों से चैत्र नवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित प्रात:कालीन संगीतमय संकीर्तन प्रभातफेरी का आयोजन इस 19 वे वर्ष में भी स्थानीय श्री बड़े रामजी मंदिर से वर्ष प्रतिपदा (गुढ़ी पढ़वा) 18 मार्च से श्री रामनवमी 25 मार्च तक किया जा रहा हैं ।यूवा रामायण मंडल के श्री धवल अरोरा एवं विपुल आचार्य ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रभातफेरी प्रतिदिन प्रात: 5:30 बजे से श्री बड़े रामजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के पश्चात पुन: श्री बड़े रामजी मंदिर पर विराम लेगी जहाँ आरती के पश्चात नीम के पत्तों का शरबत प्रसाद के रुप में वितरण किया जाएगा । युवा रामायण मंडल थांदला का नगर की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अपील हैं कि उक्त आयोजित प्रभातफेरी में अधिक से अधिक की संख्या में सम्मिलित होकर धर्म एवं स्वास्थ्य लाभ ले। Post navigation मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ थांदला की सुनीता चेनाल अध्यक्ष व मनोज छपरी महामंत्री मनोनीत न्यू हाइट् पब्लिक स्कूल में मां शारदे का अभिषेक-यज्ञ कर नए स्कूल सत्र का किया आगाज