झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भारतीय ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के अंतर्गत शासन द्वारा मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश सफाई कर्मचारी महासंघ की थांदला इकाई के चुनाव मप्र राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के (नगरीय प्रशासन एवं विकास संचनालय भोपाल) के अध्यक्ष वीरजटा शंकर करोसिया के आतिथ्य में निर्विरोध संपन्न हुए। थांदला सफाई कर्मचारी ने सर्वसम्मति से सुनीता चेनाल को अध्यक्ष, निरुबाई छपरी, हेमंत डागर एवं अनिल बालोदा को उपाध्यक्ष, मनोज छपरी को महामंत्री, राहुल चौहान, शिवा ऊंटवाल व दुर्गेश चेनाल को संगठन मंत्री, राजू मइड़ा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वही तहसील कार्यकारिणी में दिनेश चेनाल, सीमा ऊंटवाल, वीरेंद्र गोजा, जीवन डागर व महेश शिंदे को लिया गया। अध्यक्ष सुनीता चेनाल को वीर जटा शंकर ने अध्यक्ष का प्रमाण पत्र देते हुए समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके हितों की रक्षा का आश्वासन दिया। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़ सहित तमाम पार्षद और नगर परिषद सीएमओ अशोक चौहान, शीतल जैन आदि स्टाफ ने भी सफाई कर्मचारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की। वे नगर हित में सफाई का पूरा ध्यान रखते हुए अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करेंगे। वही यह आश्वासन भी दिया की जल्द ही शासन के नियमानुसार वरिष्ठता के क्रम से सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही नये युवा लोगों को आवश्यकतानुसार सफाई कार्य पर भी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *