Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
सासंद कांतिलाल भूरिया कर सकते है रिटायरमेंट का एलान
खबर आ रही है कि कांग्रेस नेत्री कलावती भूरिया ने इस बार मन बना लिया है कि 2018 मे विधानसभा कैसै भी पहुंचना है अगर कांग्रेस ने झाबुआ – अलीराजपुर जिले मे से कहीं टिकट नहीं दिया तो अभी नहीं तो कभी नहीं तज॔ पर वह अपने मजबूत पंजे मे ” कमल” का फुल पकड लेगी । सुत्रो के अनुसार मुख्यमंत्री ने उनको हरी झंडी दे दी है । वैसै बताते है कि अरविंद केजरीवाल ने भी कलावती भूरिया से मनीष सिसोदिया के हवाले से संपक॔ साधकर कहा है कि ” आप को आपकी जरुरत है” । अब देखना यह है कि कलावती कमल थामती है झाडु !!
खबर आ रही है कि लगातार तीन बार अलीराजपुर विधानसभा हारने के बाद अब कांग्रेस ने अलीराजपुर विधानसभा जीतने का नया फार्मूला अपनाने का मन बनाया है कांग्रेस के नेता कोशिश मे है कि नागरसिंह को कांग्रेस मे लाकर यह सीट छीनी जाये । दरअसल कांग्रेसी मानते है कि नागरसिंह की भाषण शैली ” शिवराज सिंह चोहान ” से मिलती है इसलिए शिवराज को टक्कर देने वाले नेता के रुप मे आदिवासी अंचल मे नागरसिंह का इस्तेमाल किया जा सकता है पर यह सब कुछ तब होगा जब नागर सिंह इसके लिए तैयार हो । इधर कांग्रेस दिग्गज महेश पटेल को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने भी बीजेपी के नेता कैलास जी ओर रमेश मेंदोला से नजदीकिया बढानी शुरु कर दी है । क्योकि दयालु दादा की दया तो लगेगी अगर ऐसा होता है तो !
खबर आ रही है कि जोबट के बीजेपी विधायक माधोसिह ने आज होली पर राजनीति से सेवानिवृत्ति का एलान कर दिया है उनके अनुसार उन्होंने पहले ही पिछले विधानसभा चुनाव के समय एलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा । खैर लेकिन बताते है कि माधोसिह डावर ने पार्टी से रिटायरमेंट के पहले यह शत॔ रख दी है कि सीएम जब भी आये आजादनगर नगर परिषद के लिए कुछ ना कुछ घोषणा कर के ही जाये ओर जैना गहडवाल को भाजपा मे शामिल ना किया जाये वरना वह रिटायरमेंट लेना कैंसिल कर लेंगे ।
इधर झाबुआ में बीजेपी जिलाध्यक्ष दोलत भावसार ने एलान कर दिया है कि वह झाबुआ विधानसभा का अगला चुनाव लडेंगे ओर 1 लाख वोटों से जीतकर रिकार्ड बनायेंगे ओर उनके चुनाव प्रभारी सयुक्त रुप से राजा ठाकुर ओर लक्ष्मण नायक होंगे । कल देर भावसार ने यह एलान करते हुए कहा कि वह चुनाव लडकर समानांतर संगठन चलाने वालों को उनकी हैसियत बताकर ही रहेंगे ।
इधर थादंला के बीजेपी विधायक कलसिंह भाभर ने होली मिलन समारोह मे एलान किया है कि उन्होंने जनता के इतने काम किये है कि अगर उन्हे कोई पार्टी टिकट नहीं भी देगी तब भी वह चुनाव जीतेगे । इधर कलसिंह के एक समर्थक ने एलान किया है कि अगर बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो हमारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत जारी है हम डेमोक्रेटिक पार्टी से टिकट लाकर चुनाव लडेंगे ।
उधर पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया ने एलान किया है वह अगला पेटलावद विधानसभा चुनाव तब भी लडेगी जब पार्टी उन्हे मंत्री बनाएगी । अगर उन्हे ऐसा लिखित आश्वासन नहीं दिया तो वह पेटलावद मे चुनाव नहीं लडेगी । बल्कि वह मोदीजी से बात कर के लोकसभा लडेगी ओर जीतकर केंद्र मे मंत्री बनकर स्टेट बीजेपी को अपनी ताकत बताऐगी ।