झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर की शासकीय बालक उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय थांदला को इस वर्ष 2017-18 का मानव संसाधन विभाग नईदिल्ली द्वारा चलाए गए अभियान स्वरूप स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय थांदला का चयन होकर इन्हें भारत सरकार द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया जाकर कलेक्टर आशीष सक्सना द्वारा संस्था के प्रधानपाठक संजय कुमार धानक को प्रमाण-पत्र दे कर सम्मानित किया। नगर की बालक माध्यमिक विद्यालय थांदला को यह सम्मान मिलने से विधायक कलसिंह भाबर, नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर, पार्षदगण, सहायक आयुक्त जनजातीय विकास गणेश भाबर, जिला परियोजना समन्वयक एलएन प्रजापति, विकासखंड शिक्षा अधिकारी क्रिस्टिना डोडियार, खंड स्त्रोत समन्वयक दिलीप जोशी, संकुल प्राचार्य एमसी गुप्ता मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कोटारी, जयेश शर्मा, अब्दुल हक खान एवं नगर विकास समिति थांदला के सभी सदस्यों ने प्रधान पाठक संजय कुमार धानक एवं समस्त स्टाफ के सदस्यों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर ने संस्था के परिसर में पेवर्स और मैदान के चारों और पौधारोपण, स्कूल परिसर में छात्रों के बैठने की कुर्सी लगाने की घोषणा की। अध्यक्ष डामोर द्वारा माध्यमिक विभाग में पौधारोपण देखकर प्रधानपाठक को माध्यमिक विभाग के सामने वाली जगह के परिसर का समतलीकरण करने का भी आश्वासन दिया। Post navigation कन्हैयालाल वैद्य की 110वीं जयंती पर स्मृति व्याख्यानमाला में बोले आर्य सामाजिक कार्यकर्ता होते हैं राष्ट्रीय सम्पत्ति कैथोलिक मिशन में अव्वल रहे छात्राओं को नगर परिषद अध्यक्ष ने किया पुरस्कृत