झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
कैथोलिक मिशन हायर सेकंडरी स्कूल थांदला में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर के प्रथम आगमन पर छात्र-छात्राओं एवं शाला परिवार ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी व अनिल तलेरा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर शाला के व्यवस्था फादर कासमीर डामोर, प्राचार्या सुश्री सिस्टर बेंसी, सिस्टर अनिता, सिस्टर जोंसी तथा स्कूली स्टाफ द्वारा पधारे सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। साथ ही स्कूल व्यवस्थापक द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष डामोर श्रीफल व शॉल भेंट की। नप अध्यक्ष डामोर ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों में अव्वल आने पर पुरस्कार दिए गए। वही बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत जिन अध्यापकों के विषय का परिणाम रहा उनमें कपिल राठौड़, प्रतीक जोशी, विपिन श्रीवास्तव, अर्चना भूरिया, रजनी व्यास को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा आकर्षक डांस की प्रस्तुतियां दी गई। व्यवस्थापक डामोर ने कहा कि नगर अध्यक्ष बंटी डामोर के आने पर आभार माना। डामोर ने कहा कि संस्था के प्रति जो भी काम होंगे वे उसे जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। वहीं कक्षा 10वीं-12वीं छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विनोद धानक ने किया तथा आभार प्राचार्य सिस्टर बेंसी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *