झाबुआ की पाथ॔ मड॔र मिस्ट्री के बाद जिला प्रशाशन ने ऐसी घटनाओं को रोकने के प्रयासों के तहत आज एक महत्वपूर्ण संवाद काय॔शाला आयोजित की है जिसमें पालक -मीडिया – प्रशाशन ओर स्कूल मिलकर किशोरों की सुरक्षा पर मंथन करेगे । @ विपुल पांचाल @ ब्यूरो चीफ झाबुआ शहर मे पाथ॔ मड॔र मिस्ट्री के बाद सामने आये घटनाक्रम मे किशोरों के भटकने ओर उनकी सुरक्षा को लेकर कुछ कमियां सामने आई है आज झाबुआ कलेक्टोरेट के सभा कक्ष मे दोपहर एक बजे एक महत्वपूर्ण काय॔शाला आयोजित की जा रही है जिसमें कलेक्टर – एसपी – के अलावा शिक्षा – आदिवासी विकास विभाग एंव आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल होंगे । इस काय॔शाला मे शहर के शासकीय ओर सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों के साथ साथ मीडिया ओर हर स्कूल से दो से तीन अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है । कलेक्टर आशीष सक्सेना ने बताया कि काय॔शाला का उद्देश्य मंथन के जरिए किशोरों ( विद्यार्थीयों ) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ भटकाव की संभावनाओ को हतोत्साहित करना है । Post navigation तेल टैंकर पल्टा ; तेल लुटने उमडे लोग ; टैंकर को तोडने का प्रयास थाना प्रभारी मेवालाल गौड़ होंगे 31 को सेवानिवृत्त, रखा आयोजन दी विदाई