भगवान को भेंट की वर्षगांठ महोत्सव की पत्रिका

झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
अमरगढ़ रोड स्थित श्रीराम मंदिर पर गुरूवार सुबह शुभ मुहूर्त में श्री सोनाणा खेतलाजी भेरूजी ट्रस्ट (36 कोम सेवार्थ) और श्री युवा खेतलाजी भक्त मंडल द्वारा आगमी 16 व 17 फरवरी को हाने वाले दो दिवसीय 7वें वर्षगांठ महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका लिखकर सभी भगवान को भेंट की गई। इसके पहले भेरूजी और माताजी को गोले की ज्योत लगाकर भोग लगाया गया। इसके बाद सभी भगवान को पत्रिका अर्पित कर कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया। आमंत्रण पत्रिका का पूजन-अर्चन दिव्या बाफना (मेघनगर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक विवेक लुणावत,अध्यक्ष भंवरलाल बाफना, सचिव पंकज जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण मेलीवार, मीडिया प्रभारी मयंक बाफना, विशिष्ट सलाहकार जिनेंद्र बाफना मेघनगर व ट्रस्टी अरूण गोयल, संतोष मेहता, निलेश कुमावत और श्री युवा खेतलाजी भक्त मंडल के आदर्श गांधी, अमित बाफना, जयेश सोलंकी, पवन राठौर, लक्ष्मण भूरिया व रतलाम से राजेश पिरौदिया, अमन चंद्रावत आदि उपस्थित थे। इस दौरान फरवरी में होने वाले दो दिवसीय वर्षगांठ महोत्सव की रूपरेखा भी तैयार की गई।
फरवरी में होगा दो दिवसीय वर्षगांठ महोत्सव
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी मयंक बाफना ने बताया कि 16 फरवरी को खवासा हनुमान मंदिर से बामनिया खेतलाजी मंदिर तक बैंडबाजों, ढोल ढमाकों और बग्गी के साथ भव्य पैदल संघ निकाला जाएगा। शाम को विशाल भजन संध्या व जागरण होगा। जिसमें बाहर से आए कलाकार भजनों और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। 17 फरवरी को मंदिर पर ध्वाजरोहण, महाआरती, महाप्रसादी के बाद भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन भाग लेंगे। महोत्सव को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियों जोरों पर की जा रही है।