32 निराश्रित बच्चों को रोटरी क्लब डायमंड दाहोद ने वितरित किए फूड पैकेट्स, कंबल-पतंग

झाबुआ लाइव के लिए दाहोद से राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट-
अपने सेवाभावी कार्यो में अग्रिम रहने वाले और जरुरतमंद लोगों की सेवा कर अपनी पहचान बना चुकी संस्था रोटरी क्लब डायमंड दाहोद ने आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 32 गरीब और निराधार जिनके सिर पर मां-बाप की छत्र छाया भी नहीं। ऐसे सरकारी स्कूल में पढऩे वाले निराधार बच्चों को आज वैधनाथ महादेव मंदिर परिसर में रोटरी क्लब डायमंड के अध्यक्ष वीणाबेन पलास, कोषाध्यक्ष शांतिलाल पटेल, डॉ. रमेश सेठ, अलीभाई चूनावाला, शब्बीर नगदी, दिपेन्द्र सिसौदिया, दिनेश दल्सुखिया, वाशु मंगलानी, चंद्रप्रकाश बचानी और झालोद रोड प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्या की उपस्थिति में पतंग, मंझा, कंबल, खाने के फूड पैकेट्स वितरण किए और मकर संक्रांति का त्योहार आज निराश्रित बच्चों के साथ मिलकर मनाया।