अलीराजपुर लाइव ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट-
चन्दशेखर आजाद नगर। एकात्म यात्रा के तहत मध्यप्रदेश में जनजागरण और आदि गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा निर्माण हेतु निकाली जा रही भव्य एकात्म यात्रा के नगर प्रवेश पर विधायक माधौसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर, जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मोंटी डावर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कला यादव, सदस्य गीता बामनिया, सुधा शर्मा ने चरण पादुका व कलश का पूजन कर यात्रा में आए साधु संतों का पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत किया। एकात्म यात्रा के दौरान नगर में छात्राओं के सिर पर कलश रखकर भ्रमण के दौरान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई। बस स्टैंड आजाद प्रागंण में पहुंची जहां यात्रा में आए साधु-संतों का स्वागत विधायक माधौसिंह डावर, जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने पुष्पमाला से किया। यात्रा के उद्देश्य व आदिगुरु शंकराचार्य के बारे के बारे में स्वागत भाषण के माध्यम से जोबट विधायक माधौसिंह डावर ने दी। जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रदीप पाण्डेय ने भी पर्यावरण व मातृभूमि के संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे। महंत संवित सोमगीरी ने भव्य सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया ने बेटी बचाओ, महंतों के सम्मान का जो बीड़ा उठाया वह उनके उत्थान का कारण बनेगा। यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी मेंजन अभियान परिषद की ओर से विकास खंड समन्वयक आरएस निंगवाल, प्रशासन की ओर से एसडीएम राजेश मेहता, तहसीलदार दर्शनीसिंह, सहायक आयुक्त सतीशसिंह, टीआई कैलाश चौहान, जनपद सीईओ ब्रजेश पटेल, शिक्षा अधिकारी राजशेखर कुलकर्णी, कलश यात्रा की गायत्री शक्तिपीठ की ओर से रामनरेश मिश्रा, प्रकाश नारायण नागर, भोलाराम परिहार, अखाडिय़ा मंत्री, बाबूराम आर्य ने व्यापक तैयारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *