अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की खास रिपोर्ट- बरझर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी पोल निवासी फकरू पिता नवल सिंह के घर रात्रि में बाइक पर आए दो बदमाशों ने घर का नकुचा तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। तभी गश्ती कर रहे हैं ग्रामीणों ने चोरों को देख लिया। शोर मचाने पर बदमाश बाइक लेकर भागे ग्रामीण राकेश फकरू ने पीछा कर ग्राम बोरकुन्डीया मंदिर के पास एक चोर को बाइक सहित पकड़ लिया। वही दूसरा चोर भाग निकले। चोर को पकडक़र ग्रामीणों ने पुलिस बरझर के हवाले किया। चौकी प्रभारी एस डोम्बरे के अनुसार गुजरात निवासी जेशन उर्फ मुकेश पिता लालजी भाबोर निवासी संगासरा थाना जेसावाड़ा जिला दाहोद (गुजरात) को पकड़ा है। उसके पास से एक हीरो पैशन-प्रो बिना नम्बर की बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने चोरी की शंका पर जेसन उर्फ मुकेश पर मुक्दमा दर्जकर धारा 411/102 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जेसन से पूछताछ के लिए आजाद नगर थाने ले गई। Post navigation सोनाणा खेतलाजी भेरूजी ट्रस्ट का हुआ गठन, भंवरलाल बाफना अध्यक्ष, सचिव पंकज जैन मनोनीत एकात्म यात्रा पहुंची कस्बे में समाजजनों ने किया पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत