पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-  नगर में आज सर्व अनुसूचित जाति समाज की जिला स्तरीय बैठक डॉ अम्बेडकर  की प्रतिमा के समीप समाज के नोरे में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में झाबुआ से जय भीम जागृति मंच के जिलाध्यक्ष माननीय एम एल फुल पगारे विशेष रुप से उपस्थित रहे , बैठक में सभी समाज के लोग जो अनुसूचित जाति वर्ग के हैं, वह सभी उपस्थित हुए । बैठक में सभी समाज को एक बैनर तले लाने का निर्णय लिया गया और समाज में फैल रही कुरीतियां को बंद करने पर विचार विमर्श किया गया । मुख्य अतिथि फुल पगारे ने उपस्थित समाज को अपने उद्बोधन में कहा कि सभी समाज के लोग शिक्षित और जागृत हो चुके हैं लेकिन अनुसूचित जाति के लोग आज भी आगे नहीं बढ़ पाए है, पूर्ण रूप से आज भी अनुसूचित जाति के लोग शिक्षित नहीं हो पाए हैं इसलिए अब हमें जात -पात की जंजीर तोड़कर एक होना होगा । संविधान के अनुसार बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने हमें अनुसूचित जाति वर्ग का नाम दिया है और हमें इसी जाति वर्ग में रहकर संगठित होना है, बैठक में जी एम चित्तौड़िया (झाबुआ), गुलाब सिंह परमार( झाबुआ)  सांवलिया जी सोलंकी (थांदला ),  जय सिंह परमार (झाबुआ ) चंदू प्रेमी (थांदला ), राजू भाई धानक (थांदला) ,प्रदीप सिसोदिया (खवासा), रमेश बसोड़ (बामनिया ) ,जगदीश जाटव भाजपा पार्षद, राजेश यादव पूर्व पार्षद , रामपाल खोडे , मनोज परमार, रामलाल धानुक , गेंदालाल मालवीय (सारंगी ), मुकेश सिसोदिया, ओमप्रकाश धामन, सुनील खोड़े,जितेंद्र बामनिया,   दल्ला  चौहान, अभिषेक चौहान,भेरु पडियार,  जितेंद्र जाटव, मनीष जाटव,करण बसोड, कुलदीप धामन, रामेश्वर पवार , पंकज जाटव, रितिक जाटव ,आकाश जाटव, आभास जाटव ,लखन जाटव, करण जाटव ,दीपक धमाण , पवन अटकान, गोपाल धानुक , दिनेश लूगरिया, बंटी पडियार,  दशरथ सिसोदिया, बालकृष्णा जाटव ,दशरथ जाटव, जीतू वाघेला, आदि समस्त अनुसूचित जाति वर्ग के लोग उपस्थित थे । बैठक के अंत में आगामी बैठक जल्द रखने का निर्णय लिया गया जिसमें संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *