झाबुआ live के लिए पेटलावद सेे हरीश राठौड़ की रिपोर्ट एकात्म यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बीएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं को आज विकासखण्ड पेटलावद मे एकात्मक यात्रा की सामग्री वितरित की गई जिसमें ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पंवार ने बताया कि आदि शंकराचार्यजी की एकात्मक यात्रा निकाली जा रहे हैं यह यात्रा 19 दिसम्बर से शुरुआत हो चुकी है आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा ओकारेश्वर में 108 फीट की मूर्ति स्थापित की जा रही हैं जिसमें ग्राम हर ग्राम पंचायत से एक क्लश लाना है चाहे वह पीतल का हो तांबे का क्लश मे आपने गांव की थोड़ी सी मिट्टी थोड़ा सा पानी डालकर लाना है यात्रा झाबुआ जिले में 2 जनवरी से 4 जनवरी तक रहेगा और 4 जनवरी को पेटलावद में प्रवेश करेगी यात्रा को सफल बनाने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा । आदि शंकराचार्यजी एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने सब कुछ अपने लिए नहीं बल्कि औरों के लिए समर्पित रहे यह यात्रा सद्भावना और भाईचारे की यात्रा है इस यात्रा को हर कोई व्यक्ति सहयोग दे सकता है एकात्मक यात्रा के दीवार लेखन का कार्य पुरे ब्लाक मे किया जा रहा है। मेंटर्स प्रियंका गुप्ता, विनोद बाफना, रामकिशन मेहसन, डॉ लोकेन्द्र झाला, शैलेन्द्र मुनिया और समस्त cmcldp स्टूडेंट उपस्थित रहे! Post navigation क्रिसमस पर्व पर झांकी निकालकर दिया शांति का संदेश कॉंग्रेस सरकार की नीति व दिए अधिकारो से ही अंचल शिक्षित होकर आवाज उठाने योग्य बना : डाबड़ी