झाबुआ live के लिए पेटलावद सेे हरीश राठौड़ 

पेटलावद तहसील की ग्राम पंचायत डाबडी के भोमती फलिये मे ₹ 7.50 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपुजन ज़िला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष ठा.हनुमन्तसिह डाबडी के मुख्य आतिथ्य मे,ज़िला पंचायत सदस्य कलावती गेहलोत की अध्यक्षता मे एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरालाल डाबी व दोनों ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्रपालसिह सलुन्या तथा अग्निनारायणसिह बोडायता के विशेष आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। भूमिपूजन अवसर पर श्री डाबडी ने कहा की श्री कॉन्तिलाल भुरिया ने लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ देश मे कॉंग्रेस सरकार मे पूर्व केन्द्रीय मन्त्री मध्यप्रदेश शासन मे केबिनेट मन्त्री रहते जनहित मे करोड़ों-अरबों रूपये के विकास कार्य करवाये।साथ ही आदिवासी समाज के लिये गॉव-गॉव संकुल-छात्रावास खुलवाये,जिसका समाज मे आज परिणाम दिखने को मिल रहा है,जो आदिवासी समाज के लोग आज कॉंग्रेस के विरोध की बात करते, वो उनके वंशजों बुढे-बुज़ुर्गों से ही पुछ ले की कॉंग्रेस सरकार की निती एंव दिये गये अधिकारो की बदोलत ही आज तुम शिक्षित होकर आवाज उठाने योग्य बने हो, भाजपा तो शुरू से ही आदिवासियों के अधिकारो को छिन रही है। गेहलोत ने ग्राम भोमती के लोगो को हमेशा कॉंग्रेस के साथ रहने पर धन्यवाद देते हुवे कहा की आगे भी इसी तरह सहयोग मिलता रहे,कॉंग्रेस पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व मे सब मिलकर विकास के लिये पुरी ताकत झोंक देंगे ।कार्यक्रम मे सरपंच राधा निनामा, सासंद प्रतिनिधी गेंदालाल पाटीदार ,ब्लाक किसान कॉंग्रेस अध्यक्ष राधेशयाम आंजना,युवा नेता कालुराम पाटीदार,दिनेश निनामा,रामा निनामा,अंबाराम मावी,रामा गरवाल,अंबाराम कतिजा आदि उपस्थित थे।संचालन सरपंच मुन्नालाल गरवाल हनुमन्तया ने किया,आभार गोवर्धन बामनिया ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *