अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- आम्बुआ से अपने घर जा रहा युवक आम्बुआ-अडवाड़ा मार्ग पर बाइक का संतुलन बिगडऩे से दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया। जानकारी में 108 के पायलेट रवि जगताप ने बताया कि आम्बुआ से अपने ग्राम गिराला बाइक से जा रहा वीरेन्द्रसिंह बघेल जो आम्बुआ में पेट्रोल पम्प पर काम करता है, अडवाड़ा के समीप बाइक संतुलन बिगडऩे से घायल हो गया, जिसे 108 वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आम्बुआ लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद सिर में चोट लगने से डॉक्टर अजय पाटीदार एवं स्टॉफ नर्स सिम्पल डावर ने सिविल अस्पताल अलीराजपुर रैफर कर दिया। Post navigation क्रिसमस पर्व की तैयारियां में जुटे कैथोलिक मिशन स्कूल के छात्र-छात्राएं उदयगढ ब्लॉक की पहली पंचायत ढेकालकुआ होंगी ओडीएफ