– जनपद और एसडीएम कार्यालय के आसपास ही गंदगी जमा हो रही है. झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- स्वच्छता अभियान के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन मॉर्निंग फॉलोअप किया जा रहा है जहां अधिकारी ग्रामीणों को निर्देश दे रहे है कि खुले में शोच जाने से किस प्रकार हमारे शरीर में ही मक्खियों के माध्यम से गंदगी पहुंच रही है। वहीं इसके विपरीत नगर के जनपद कार्यालय परिसर में बने हुए शौचालय की स्थिति इतनी अधिक दयनीय है कि जहां पर कोई जा कर खड़ा भी नहीं हो सकता है यहां की मक्खियां किसी प्रकार हमारे खाने और अन्य वस्तुओं को दूषित कर रही होगी यह भी देखा जाना चाहिए। केवल शौचालय निर्माण नहीं उसकी साफ सफाई का भी ध्यान रखा जाना उतना ही आवश्यक है। इसके लिए कई बार मीडिया द्वारा समाचार प्रकाशित किए गए किंतु आज तक प्रशासन में बैठे नुमाइंदे ध्यान नहीं दे पाए है जिसका खामियाजा यहां आने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन भुगतना पड़ता है। इस गंदगी के कारण पूरे क्षेत्र में बदबू आती है और इसके साथ ही इसकी निकासी के अभाव में मुख्यालय के जनपद और एसडीएम कार्यालय के आसपास ही गंदगी का बोल-बाला रहता है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले सरपंचों और ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रतिदिन क्षेत्र में घूम कर स्वच्छता का संदेश देने वाले अधिकारी कर्मचारी पहले अपने आसपास ही सफाई की व्यवस्था करें ताकि आमजन तक उचित संदेश पहुंच सके। Post navigation गौवंशीय पशुओं की तस्करी चरम पर: मरे हुए गाय के बछड़े पड़े मिले बड़ी खबर : टाइगर की आहट से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत