झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- गुरूवार को नगर के बीएसएनएल के आगे रूपगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन से दो गाय के मरे हुए बछड़े फेंक दिए गए, जिससे साबित होता है कि गायों की तस्करी करने वाले अब मुख्य हाईवे के बजाए प्रधानमंत्री के अंतर्गत निर्मित सडक़ों से गुजर रहे है। नगर के बाहर इस प्रकार मिले गाय के बछड़ों का नागरिकों ने विरोध किया और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र से जो तस्करी का व्यापार चल रहा है उस पर रोक लगाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए. Post navigation उज्जवला योजना में 210 ग्रामीणों धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए वितरित किए गैस सिलेंडर-चूल्हे स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाते गंदगी से पटे जनपद-एसडीएम कार्यालय