अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
गृह विभाग भोपाल के उप सचिव व जिले के पूर्व कलेक्टर शेखर वर्मा ने आज नानपुर पहुंचे। कलेक्टर ने शेखर वर्मा इसके पश्चात साईं मंदिर दर्शन हेतु पहुंचे। गौरतलब है कि शेखर वर्मा के अलीराजपुर कलेक्टर रहते हुए साईंधाम सेवा सदन के नाम से पूरे जिले में एक नेत्रदान के प्रति आदिवासी बहुल्य जिले में अलख जगाया। कलेक्टर वर्मा की इस सराहनीय पहल के बाद जिले के ग्रामीणों में जाग्रति आई और उन्होंने नेत्रदान व रक्तदान को सेवाभावी बनाया और आज जिलेभर में ग्रामीण भी नेत्रदान और रक्तदान करने लगे हैं। इसी के साथ शेखर वर्मा के अलीराजपुर कलेक्टर रहते हुए नानपुर को कई सौगाते मिली चाहे वह फिर मुक्तिधाम हो या कब्रिस्तान हर कार्य उन्होंने सेवाभाव रुख रखते हुए किए और जिले को अलग पहचान दिलाई। कलेक्टर नानपुर पहुंचने पर साईं समिति अध्यक्ष महेंद्र सेठ वाणी, प्रदीप क्षीरसागर, सुनील वाणी, जितेंद्र वाणी, संजय, राजू वर्मा, निलेश जायसवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ज्योति ठाकुर के साथ महिलाएं भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *