झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के शानदार विजय पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी तथा मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। देर शाम अंतिम परिणामों पश्चात स्थानीय वार्ड क्रमांक 9 में में अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष राजू धानक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर अजा जिला उपाध्यक्ष धानक ने कहा कि आने वाले वर्श में हमें मध्यप्रदेश में इसी उत्साह से पार्टी के लिए कार्य करना है तथा एक बार पुन: हम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे और विकास के पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश सहित क्षेत्र को और अधिक तीव्रता देंगे। कार्यक्रम में अनिल लुणावत, संजय पटेल, कमल पाटीदार, कमल छाजेड़, राजू मेहता, सुनील कोठारी, उदयलाल शर्मा, हीरालाल पाटीदार, पंवार, विरमदेव मुणिया, कान्तिलाल अमलियार, दिनेश राठौड़ आदि शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा को विजयी दिलाने के लिए गुजरात के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *