झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर परिषद् थान्दला द्वारा शासन द्वारा जारी मप्र भवन तथा अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल कल्याण योजना में पंजीकृत चार हितग्राही राजेन्द्र जयराम कश्यप, सलीम मोहम्मद खान, मेहबूब पिता हुसैन खान तथा मेहमूद पिता छोटे खान आदि सभी को अपनी-अपनी पुत्रियों के विवाह हेतु 25-25 हजार रुपए के चेक मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर द्वार सौंपे गए। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोकसिंह चौहान सहित पार्षदगण गजेन्द्र चौहान, लक्ष्मण राठौड़, संदीप (गोलू) उपाध्याय, रोहित बैरागी, रीना विकास रावत, नगर परिषद स्टाफ शीतल जैन, विजय गिरी, धार्मिक आचार्य आदि उपस्थित रहे। Post navigation राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में कॉलेज के छात्र जवानसिंह व पवन परमार का चयन बायपास की धीमी कार्य गति पर नगर परिषद अध्यक्ष ने दिए दिशा निर्देश