झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर में आये दिन नगर परिषद् अध्यक्ष जनचर्चा हेतु प्रतिदिन नगर में भ्रणण कर जनता से किए वादों को पूर्ण करने के लिए प्रतिदिन समस्त कार्यो का समय-समय पर पूर्ण करवाने हेतु मौका मुआयना एवं उचित निर्देश दिए जा रहे है। इसी क्रम में आज नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, पार्षदगण गजेन्द्र उपाध्याय, संगीता सोनी, संदीप उपाध्याय, रोहित बैरागी व पूर्व जियोस सदस्य विश्वास सोनी, पूर्व एल्डरमैन महेश नागर, पूर्व पार्षद अमित शाहजी, निकाय के प्रभारी सीएमओ अशोकसिंह चौहान के साथ कर्मचारी विजय गिरी, गौरांकसिंह राठौर, यशदीप अरोरा आदि द्वारा नवीन बायपास का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कार्य की गति अत्यधिक धीमी होने से संबंधित कर्मचारियों को उचित-दिशा निर्देश नप अध्यक्ष बंटी डामोर ने दिया। Post navigation नप अध्यक्ष ने पुत्रियों के विवाह के लिए 25-25 हजार के चेक हितग्राहियों को सौंपे वनांचल के जितेंद्र धामन होंगे थाइलैंड में लार्ड बुद्ध गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित