अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट सुनील खेड़े की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के. का तबादला डिंडोरी होने के बाद से सम्मान एवं विदाई का दौर चालू है। जिले मे कम समय में एसपी कार्तिकेयन के. की अच्छी कार्यशैली के चलते आज एसपी कार्यलय में प्रेस क्लब जोबट द्वारा सम्मान किया। इस मौके पर प्रेस क्लब जोबट ने कार्तिकेयन के. की जिले में अल्प समय में अच्छी कार्यशैली की प्रशंसा की। साथ ही साथ ही आने वाले समय में जल्द पदोन्नत होकर संभाग इंदौर रेंज की कमान संभालने की कामना की। एसपी कार्तिकेयन ने कहा कि पत्रकारों द्वारा मुझे इस जिले में बहुत सहयोग मिला खासकर आजाद नगर मामले में जिससे पुलिस विभाग की छवि बहुत अच्छी बनी। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष जोशी, वरिष्ठ पत्रकार कमल पारीख, रामेश्वर, सुनील खेड़े, सोनू साल्वी आदि विशेष रूप से मौजूद थे। Post navigation 5 साल से फरार स्थाई वारंटी भदू को पुलिस ने किया गिरफ्तार राजकीय सम्मान के साथ हुआ प्रधान आरक्षक अरविंद सेन का अंतिम संस्कार