झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- श्रंद्धाजलि चौक मुख्य चौराहे पर सडक़ में एक गड्ढा हो गया है, जो रोजाना सुबह पानी से भर जाता है क्योंकि पाइप लाइन फूट चुकी है। सडक़ का गड्ढा और उसमें भरा पानी आने जाने वाले वाहनों के लिए खतरनाक हो चुका है किंतु गड्ढे के लिए जवाबदार इंगलदीप कंपनी और पाइप लाइन फूट जाने पर जवाबदार नगर परिषद दोनों ही उदासीन है जिनकी उदासीनता का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। इस दौरान पानी का अपव्यय भी हो रहा है। चौराहे होने के कारण यहां हमेशा यातायात का दबाव बना रहता है। लगभग 1 माह से यह स्थिति बनी हुई है, किंतु कोई भी जिम्मेदार इस समस्या के हल करने के लिए आगे नहीं आया। आखिर इसका निराकरण कब होगा। Post navigation अभाविप ने एसडीएम को आवास योजना का समय बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती मनाई