झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेटलावद के नेतृत्व मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, जिला पंचायत सदस्य कलावती गेहलो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रपालसिंह सलुनिया, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम आंजना आदि कांग्रेसियों ने प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी द्वारा देश के लिए बलिदान व सर्वहारा वर्ग के उत्थान व किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन ठाकुर, बाबूलाल काग, रामेश्वर पाटीदार, चंदू राठौड़, सोशल मीडिया प्रभारी जयेश बरवेटा, बरकत मंसूरी, गोपाल परमार, कानजी गरवाल, गोपाल ठाकुर, डॉ. कश्यप समेत कांग्रेसीजन मौजूद थे। Post navigation श्रंद्धाजलि चौक पर पाइप लाइन फूटी, बह रहा पानी, जिम्मेदार उदासीन तलवार व कांच पर नृत्य, तो मुंह से आग के गोले देख दर्शक रह गए आश्चर्यचकित