झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से कौशल राज सोनी की रिपोर्ट आज मेघनगर ब्लाक के अगराल मॉडल में विद्यार्थियों द्वारा स्कूल पर गेट पर ताला जड़ दिया जिसको लेकर NSUI मेघनगर तथा युवक कांग्रेस मेघनगर द्वारा स्कूल तथा कन्या छात्रावास का जायज़ा लिया जिसमे खाना-पानी, बिजली,पंखे, बिस्तर के साथ सभी तरह की समस्याओं के बारे में ध्यान आकर्षित करवाया। समस्त छात्राओ से समस्याओं की जानकारी प्राप्त हुई। इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष, कलावती भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, भी मौजूद थे। NSUI के जिला सचिव रोशन बारिया, मेघनगर NSUI नगर अध्यक्ष शाहरुख खान, उपाध्यक्ष सौरभ ललवानी, सचिव वैशाली भाबोर, अमन शैख़, सदस्य, मुरेश गुंडिया, अजय भूरिया, युवक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बहादुर हटिला, जनपद सदस्य राजेश डामोर , रोशन डामोर, विक्की डोडियार आदि मौजूद थे। Post navigation एनएसयूआई ने कन्या स्कूल में बांटे कपड़े-बिस्कट बजरंगदल-विश्व हिंदू परिषद का सदस्य अभियान शुरू