झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से कौशल राज सोनी की रिपोर्ट- बाल दिवस के उपलक्ष में आज मेघनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा एनएसयूआई की पूरी टीम द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय तथा बुनियादी स्कूल पर जाकर कपड़े एवं बिस्किट के पैकेट वितरण किए और पंडित जवाहरलाल नेहरू का 127वां जन्मदिन जिसे हम बाल दिवस के रुप में मनाते हैं उसे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष आशीष भूरिया, थांदला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, यूथ कांग्रेस के अमित लालवानी, एनएसयूआई के जिला सचिव रोशनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से उपस्थित थे। Post navigation भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की शहर कार्यकारणी का किया गठन विद्यार्थियों ने मॉडल स्कूल के गेट पर ताला जड़कर स्कूल की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग