अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुलोचना रावत ने क्षेत्र के भ्रमण के पश्चात इस प्रतिनिधि को चर्चा करते हुए बताया कि चित्रकूट विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी की जीत से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हैएतथा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नइ ऊर्जा का संचार हुआ है। आपने कहा कि भाजपा का जनाधार अब प्रदेश में खिसक रहा है। रावत ने आरोप लगाया कि जिले में विकास के नाम पर कोई कार्य नही हुआ है। स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त है। क्षेत्र में रोडों की हालत खराब है जिस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। चारों ओर भ्रष्टाचार का बोल बाला है। आपने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव व प्रतिपक्ष के नेता अजयसिंह व सांसद कान्तिलाल भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस निरन्तर मजबूत हो रही है। आपने कहा कि संसद भूरिया के सफल मार्गदर्शन में पूरे लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति बहुत मजबूत है। रावत ने कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता जाहिर की। वही एक ओर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लोगो का मुंह मीठा कर आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। जोबट विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल राव,त प्रदेश कांग्रेस के जोबट प्रतिनिधि मम्मामियां, वरिष्ठ किसान नेता नावेल इमानवेल, संसद प्रतिनिधि रमेश मेहता, सुमेर सिंह अजनार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, भुरू अजनार, कमरु अजनार, मोहम्मद भाई, डॉ आराम पटेल, सुल्तान खत्री, मुकाम सिंह कछवाहा सहित क्षेत्र के कांग्रेस जनो ने चित्रकुट विधानसभा में कांग्रेस प्रत्यासी की जीत पर हर्ष व्यक्त किया तथा प्रसन्नता जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *