झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बामनिया रेलवे परिसर में रेलवे सुरक्ष बल के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मेघनगर आरपीएफ यासिम मलिक ने बामनिया पहुंचकर बामनिया बल के साथ आरपीएफ चौकी के पीछे पौधारोपण किया एवं मलिक ने एक-एक वृक्ष की जवाबदारी सभी कर्मियों को सौंपी। इस अवसर पर बामनिया चौकी प्रभारी मो अयाज खान, हेड कॉन्स्टेबल उदय प्रतापसिंह एवं जवानों ने भी पौधारोपण किया एवं देख-रेख का संकल्प लिया। Post navigation रेलवे स्टेशन पर चार माह से हैंडपंप बंद, मुसाफिरों को नहीं मिल रहा पेयजल बालिका सशक्तिकरण महाअभियान में एसपी जैन ने स्कूली बालिकाओं को पढऩे और आगे बढऩे का दिलाया संकल्प