खाता खुलवाने के लिए ग्रामीणों को करना पड़ रहीं भारी मशक्कत
झाबुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री जन-धन योजना प्रारंभ की गई है, पर इसका अंतिम व्यक्ति तक लाभ नही पहुंच रहा है और इसके बाद शुरू की गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं अटल पेंशन योजना भी महज औपचारिक साबित हो रहीं है। योजनाओं में खाते खुलवाने के लिए हितग्राहियों को काफी मशक्कत करना पड़ रहीं है। यह आरोप जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने लगाए है। भूरिया ने बताया कि जिले के प्रभारीमंत्री द्वारा पिछले दिनों इन योजनाओं का जिलेभर में शुभारंभ किया गया एवं हितग्राहियों को बढ़-चढ़कर इनका लाभ लेने का आव्हान किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया कि यह जिला शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा है। भूरिया ने बताया कि शिक्षा के अभाव में ग्रामीणजनों को यह पता ही नहीं चल रहा है कि वह अपना खाता किस तरह खुलवाएं। बैंक चक्कर काटने पर सहीं जवाब नहीं मिल रहा है एवं उन्हें निराश लौटाया जा रहा है। प्रभारी मंत्री द्वारा कहा गया कि डायरेक्ट खाते खुलने से दलाली एवं ठेकेदारी प्रथा समाप्त होगी, लेकिन वह तो अभी भी समाप्त नहंी हो रहीं है। ग्रामीणों को खाता खुलवाने की जानकारी नही होने से, उन्हें इनका ही सहारा लेना पड़ रहा है। पेटलावद क्षेत्र में ग्रामीण हितग्राहियों को इन योजनाओं में खाता खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहीं है। बैंको से उचित जवाब नहीं दिया जा रहा है। तरह-तरह की परेशानियां आ रहंी है।
पलायन पर गए अनेकों ग्रामीण
भूरिया ने आगे बताया कि जिले में वर्तमान में हजारों की संख्या में ग्रामीणजन पलायन पर गए हुए है। उनके खाते खोले जाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहंी की गई है। योजनाओं में केवल खाते खोले जाने से क्या होना है? इसके लिए हितग्रहियों को योजनाओं का समय पर लाभ मिलना आवश्यक है और योजनाओं का लाभ मिलने पर उनका राशि उनके खाते में सहीं समय पर जमा होना भी अनिवार्य है, तभी खाते खोले जाने का औचित्य है।
Trending
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण
- खूबसूरती पर मोहित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- एमपी का बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनेगा कुकरू
- स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान
- कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS
- गांव में हुई झमाझम बारिश से किसान खुश, अब करेंगे बोवनी
- खुशी ढाबे के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, एक किशोर की मौत और दूसरा घायल
Next Post