झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष भाजापाइयों में मरीजों को फल वितरित कर एवं पुष्पांजली अर्पित कर मनाई। सर्वप्रथम पीपली चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पर भाजापाईयों द्वारा पुष्पमाला अर्पित की, जिसके उपारान्त स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरित किए। अवसर पर विधायक कलसिंह भाबर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर शासन द्वारा चलाई जाने वाली योजना गरीब कल्याण वर्ष के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि भोजन, कपड़ा, आवास, शिक्षा, चिकित्सा मनुष्य की पांच बुनियादी जरुरते है जिन्हे हर हाल में पूरा करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए और हम प्रत्येक भाजापाई को उनके इस सपने को अपना लक्ष्य बनाकर पूरा करेंगे। अवसर पर नप अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, पार्षद पीटर बबेरिया, गजेन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार, राकेश सोनी, अशोक अरोरा, संतोष सोनी, सुनीता पंवार, महेश नागर, पारस तलेरा, शांतिलाल सोलंकी, सुरेश राठौड़ सचिन सोलंकी, कमलेश लोढा, जानकीलाल राठौड, प्रशांत उपाध्याय, मनीराम ब्रजवासी, शाहिद खान, कन्नु मोरिया, शेखर परमार, विक्रम सिंगाड़ सहीत बडी संख्या में भाजापा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation नप अध्यक्ष व पार्षदों ने मातारानी को चढ़ाई चुनरी गौरव व संजीव का राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में चयन