झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नवरात्रि के शुभारंभ पर घट स्थापना दिवस पर नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 2100 से अधिक ग्रामीण महिलाएं एवं कन्याएं शामिल हुई। कलश यात्रा स्थानीय अष्ट हनुमान मंदिर बावडी से प्रारंभ हुई जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नई मंडी पंहुच कर समापन हुई। कलश यात्रा में विधायक कलसिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर,मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य,अशोक अरोरा, श्यामा ताहेड़, राकेश सोनी, संजय भाबर, भावेश भानपुरिया, तोलसिंग गणावा, भगवान लाल पाटीदार, लक्ष्मण बामनिया, खुशाल सिंगाड़, रुमाल डामोर, सरपंच बाबू चौहान समेत बडी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया। Post navigation भाजपा की विधानसभा स्तर की बैठक आयोजित नगर परिषद, साधारण सम्मेलन में स्वीकृत हुए नगर विकास के एजेंडे