झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जिला आदेशानुसार बावड़ी मंदिर थांदला पर विधानसभा स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमे आगामी चुनावों में भाजपा की जीत दिलाने की महतवपूर्ण योजना बनाई गई, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, विधायक कलसिंह भाबर, सीसीबी चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, पूर्णकालिक संगठन मंत्री दिनेश गोलकर, भाजपा जिला महामंत्री प्रफुल गादिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल व भाजपा के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन थांदला भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार द्वारा किया गया। उक्त जानकारी आईटी सेल प्रभारी अजय सेठिया ने दी। Post navigation ब्लड ग्रुप में चार माह में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर बचाई जिंदगियां 2100 महिलाओं-कन्याओं ने विशाल कलशयात्रा निकाल की घटस्थापना