अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आम्बुआ मे चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले शंकरगढ़ मंदिर पर बैठक रखी गई। समिति के संरक्षक रामसहीय अहिरवार ने बताया कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की नवरात्रा की पंचमी 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे स्थानीय शंकरगढ़ माता मंदिर से टेकरी माता मंदिर पर विशाल चुनरी यात्रा बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी। यह चुनरी नगर के प्रमुख मार्गो से होकर पहुंचेगी, वहां स्थापित अम्बे माता को चढ़ाई जाएगी। इसके बाद आरती कर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। Post navigation खबर का असर : एजेंसी संचालक घर-घर पहुंचा रहे गैस सिलेंडर पूर्व मंत्री व विधायक कालूखेड़ा को श्रद्धांजलि