अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- अलीराजपुर लाइव में 18 सितंबर को खबर प्रकाशित की गई थी इसके तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया और एजेंसी संचालक के निर्देश के बाद मंगलवार को इंडेन की सिलेंडर वाहन नानपुर पहुंचा और घर-घर सिलेंडर जाकर सप्लाई किए। गौरतलब है कि नानपुर में अभी तक स्थानीय थाना ग्राउंड में एजेंसी संचालक अपना सिलेंडर से भरा वाहन पहुंचा देते थे जहां से उपभोक्ता लाइन में खड़े होकर सिलेंडर लेकर अपने घरों पर जाते थे, लेकिन अलीराजपुर लाइव की खबर प्रकाशित होते ही उपभोक्ताओं को आज से राहत मिली जिसका की नानपुर वासियों ने अलीराजपुर लाइव का आभार माना। Post navigation फसले खराब होने के लेकर किसानों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन शंकरगढ़ से टेकरी माता मंदिर तक निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा