अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- चन्दशेखर आजाद नगर के ग्राम सेजावाड़ा में प्रयास स्थायित्व विकास संस्था व चाइल्ड फंड इंडिया के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कन्या आश्रम सेजावाड़ा की सभी बालिकाओं की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं की जांच की गई व दवाइयां दी। इस स्वास्थ्य शिविर मे ब्लाक शिक्षा अधिकारी शेखर कुलकर्णी, कन्या आश्रम अधीक्षक कमला टैगोर, प्रयास संस्था के प्रोग्राम मैनेजर दिनेश इन्दौरी, अश कोर्डिनेटर खुशबु कुलकर्णी, कम्युनिटी मोबेलाइजर ममता राठौड़, अमदी बारिया सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। Post navigation चोटी कांड : चोटी कटने के डरी महिलाएं, घरों पर दरवाजे पर लटका रहे नींबू-मिर्ची इरशाद चंदेरी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मनोनीत