झाबुआ Live के लिए विपुल पांचाल की EXCLUSIVE रिपोर्ट झाबुआ कोतवाली के अंतर्गत इंदोर अहमदाबाद नेशनल हाईवे के करडावद बायपास पर एक अनियंत्रित ट्रक ने 8 साल के संजय पिता दिनेश ओर उसकी 7 साल की कजिन बहन नीथल को कुचल दिया जिससे दोनों मासूमो के परखच्चे उड गये .. मोके पर पहुंचे कोतवाली झाबुआ के टीआई आर सी भास्करे ने ट्रक को कब्जे मे ले लिया है दोनों बच्चो के शव जिला अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए लाये गये है । पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में चालक पर सदोष मानव वध धारा 304 a का मुकदमा कायम कर लिया है । दोनों बच्चे राखी मनाने अपने मामा के घर आये हुए थे तभी मोत का शिकार हो गये । Post navigation मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान के लिए क्यो अहम है कल आने वाले नगरीय निकायों के नतीजे ! गोपालपुरा पंचायत में कांग्रेस की लालीबाई चन्दन खपेड विजय