झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर में शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही मतदान स्थलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं की हलचल तेज हो गई। इस दौरान पेटलावद नगर में 11 बजे तक 4363 मतदाताओं अपने का प्रयोग करते हुए नगरीय निकाय में अपनी मत रूपी आहुतियां डाली। इस अभी तक 38.88 फीसदी मतदान हो चुका है। गौरतलब है कि नगर में 11 हजार 223 कुल मतदाता है और शाम 5 बजे तक मतदान का आंकड़ा 80 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान पर्यवेक्षक ने शहर में लगाए गए सभी बूथों पर मॉनिटरिंग की। इस दौरान 90 वर्षीय बुुजुर्ग महिला को वार्ड क्रमांक 4 में मतदान करने के लिए गोद में उठाकर मतदान करने के लिया लाया गया। Post navigation फ्लैगमार्च निकाला कलेक्टर-एसपी ने पेटलावद में मतदान स्थलों का निरीक्षण किया, 69.62 प्रतिशत मतदान में हुआ