झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आगामी नगर परिषद निर्वाचन हेतु स्थानीय जनपद पंचायत के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण दर्रो ने संबोधित करते हुए चुनाव प्रकिया, चुनावी खर्च एवं नामांकन संबंधी दिशा निर्देश उपस्थित जनो को दिए। साथ ही उपस्थितजनों के चुनाव प्रक्रिया संबंधी प्रश्नों के भी जवाब भी देकर उन्हें हल किया गया। बैठक में एसडीओपी एनएस रावत व जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार गण एवं नगरवासी उपस्थिति मौजूद थे। Post navigation आरमिस ग्रुप ने निकाली कावड़ यात्रा कांग्रेस ने दावेदारों को किया तय, भाजपा में संशय जारी