झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
आरमिस ग्रुप द्वारा नगर में कावड़ यात्रा निकाली गई। आरमिस ग्रुपप द्वारा द्वितीय कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें कावडिय़ों द्वारा शिवसागर जलाशय से जल भर नगर के पद्मावती तट स्थीत अंबीकेश्वर महादेव मंदीर तक पहुची। भाले शंभु भोलेनाथ की गूंज के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकली कावड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। अम्बीकेश्वर महादवे मंदिर पहुंच भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में युवा जसवंत भाबर, राजेश डामोर, अक्षय भट्ट, राकेश पाठक, जितेन्द्र धामन, महेन्द्र नागर, मनीष अहिरवार, मनोज उपाध्याय, सुधीर भाबर, राजू धानक, मनीष बघेल सहीत बडी संख्या में कावड़ीये शामिल हुए व धर्म लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *