झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट-
मृदुभाषी मिलनसार धनकुंवर ठाकुर का शनिवार सुबह अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। गौरतलब है कि जिला सहकारी बैंक झाबुआ से सेवानिवृत्त हुए शाखा प्रबंधक ठाकुर दौलत सिंह की धर्मपत्नी व ठाकुर जोरावर सिंह की भाभी मां थी। आप 72 वर्ष के थे। निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक छा गया। शोक स्वरुप पिटोल के व्यापारी गणो ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख सैकड़ों की संख्या में समीपस्थ मोड़ नदी पर हुए अंतिम संस्कार में शामिल हो कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे कुंवर जीतेन्द्र सिंह, कुंवर महेंद्र सिंह की माता व कुंवर निर्भय सिंह की बड़ी मां थी। अंतिम संस्कार में पिटोल के सभी जाति समाज के लोग सम्मिलित हुए। साथ ही झाबुआ विधायक, भाजपा अध्यक्ष शैलेश दुबे, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, बैंक कर्मियों सहित अभिभाषक गण व पत्रकारगण अंतिम संस्कार में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *