झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट- सारंगी से 2 किमी बदनावर मार्ग पर छावनी के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला। इस दौरान बाइक सवार के सिर पर चिथड़े उड़ गए। बाइक सवार लालगुवाड़ी गांव का रहने वाला युवक बालू की मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठे रणछोड़ निनामा निवासी लालपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु सारंगी ले जाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने रैफर कर दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लाश का पंचनामा बनाने के साथ ही ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई। Post navigation लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बालिकाओं को मिलेगी दो हजार रुपए छात्रवृति श्री कामधेनु उत्तम सेवा समिति ने आयोजित किया पौधरोपण कार्यक्रम