झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट पेटलावद, कयडावद, रामगढ़ को जोड़ने वाली पुलिया तीन दिनों जे जारी बारिश के बाद आज क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिया के क्षतिग्रस्त हो जाने पर दो पहिया वाहन सवार काफी जद्दोजहद के बाद इस पुलिए से जान जोखिम में डाल निकल पा रहे हैं, लेकिन इन सब के लिए जिम्मेदार विभाग सब कु छ जानते हुए भी कान में तेल डाल सो रहा है , शायद कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार विभाग कर रहा है। Post navigation कर्मों की दुकान में पाई-पाई का हिसाब होगा : महासती मनोज्ञाश्रीजी बोलेरो में ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त