झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट अभी थोड़ी देर पहले अंजल शाहजी की हीरो मेस्टरो में ऊपर लाइट वाले भाग के कांच में से 2 फ़ीट का साँप अंदर घुस गया| अंजल शाहजी एवं पार्षद अमित शाहजी पुरानी पोस्ट आफिस चौराहे पर चर्चा कर रहे थे तभी अंजल को ऐसा लगा कि किसी चीज ने उसे छुआ, देखने पर एक सांप गाडी की हेडलाईट वाले हिस्से मे जाता नजर आया तभी दोनों युवक की सूझबूझ एवं सुरक्षित रुप से गाडी को मैकेनिक प्रकाश व्होरा के पास ले गये, जिसे प्रकाश व्होरा और उनके पुत्र अखिल द्वारा बड़ी सूझबूझ के साथ सांप को निकाला गया व उस सांप को डिब्बे में बंद करके गांव के बाहर छोड़ दिया गया | घटना की जानकारी मिलते ही पिछली चौराहे पर भीड वहा जमा हो गई|झाबुआ लाइव ने इस घटना के बाद समस्त पाठको एवं नगर वासियो से गाडी चलाते समय पूरी तरह चेक करके गाड़ी चलाने व किसी भी हरकत को गम्भीरता से लेने हेतु अपील की| Post navigation जीएसटी जागरूकता-समस्या निवारण शिविर का आयोजन अमरनाथ यात्रियों पर आतंक हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च