अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- आज सकल व्यापारी संगठन की मासिक बैठक वन विभाग के रेस्ट हाउस के बरामदे मे रखी गई जिसमें सोंडवा के सभी व्यापारी जो संगठन मे रुचि रखते शामिल हुए। संगठन के लोगों को संगठन के पदाधिकारियों ने संबोधित कर एक रहने व किसी भी परेशानी का डट कर मुकाबला करने का सुझाव दिया। इसके बाद सकल व्यापारी संगठन ने एक मत से सभी राष्ट्रीय पर्व पर बस स्टैंड सोंडवा पर राष्ट्रीय झंडा पूरे सम्मान के साथ फहराने का फैसला किया। गौरतलब है कि अभी तक राष्ट्रीय पर्व पर सोंडवा बस स्टैंड पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता रहा है। ये पहला मौका होगा जब बस स्टैंड सोंडवा पर राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। बैठक में सभी व्यापारियों को जल-पान दिया गया। Post navigation जीएसटी के विरोध में बाजार रहा बंद, ग्रामीण लौटे खाली हाथ खुले में शौच करने पर देना होगा 251 रुपए का जुर्माना