झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट-
चार्तुमास के शुरु होने के पहले ही दौर में धर्म आराधनाओं के साथ विभिन् तीर्थो की यात्रा का दौर भी शुरु हो गया है। इसी कड़ी में पारा से भी नौ यात्री बस द्वारा विभिन्न तीर्थो की 20 से 22 दिनी यात्रा पर सागरमल राठौड़, कलावती राठौड़, कमला राठौड़, बसंती राठौड़, उंकारसिंह परमार, सविता परमार, कमलाबाई, गीता राठौड़, सूरज बाई राठौड़ रवाना हुए। जिले के खवासा ग्राम से अपनी यात्रा को आरंभ करेगें। पारा में सभी यात्रियों का रामायण मंडल एवं शनि मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया गया। यात्रा पूर्व आयोजित एक कार्यक्रम में शनि मित्र मंडल सचिव अमृत राठौड़ ने सभी यात्रियों को शुभकामना देते निवेदन किया कि यात्रा में आए सभी प्रमुख तीर्थो पर देश के लिए मंगल कामनाएं करें साथ ही क्षेत्रवासियों की ओर से भी महत्वपूर्ण तीर्थो पर दर्शन कर अपनी यात्रा को शुभ बनाएं। कार्यक्रम का संचालन करते शुभम सोनी ने भी सभी 9 यात्रियों को शुभकामनाएं दी। यात्रा में यात्री उज्जैन के महाकालेश्वर, देवास टेकरी स्थित मां चामुंडा, खजूराहो परमार कालीन कलात्मक मंदिर,मेहर, चित्रकुट के बाद उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद स्थित गंगा-यमुना-सरस्वती संगम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ, गंगाजी स्नान, राम जन्मभूमि अयोध्या, गोरखपुर,सनोली के बाद नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर बागमति नदी दर्शनए जनकपूर से होते हुए कोलकाता के वेलुरमठ, गंगा सागर, भुवनेश्वर, कोर्णांक तथा जगन्नथपुरी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थ दर्शन करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *