झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट– शुक्रवार को दोपहरी में पारा से झाबुआ मार्ग पर खरडूबडी में तालाब पारा घाटी के उतार में पारा से झाबुआ जा रही एक झाइलो कार एमपी 10 बीए 5555 जो तेज रफ्तार से आ रही थी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। इस दौरान बाइक सवार को मामूली चोट आई लेकिन बाइक की हैडलाइन टूटकर बिखर गई। वही झाइलो कार में बैठे किसी को चोट नहीं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद झाइलो ड्राइवर कार छोडक़र भाग गया। Post navigation घर में खुले तारों की चपेट में आया युवक करंट लगने से हुई मौत कृष्णा कंस्ट्रक्शन की लापरवाही से राहगीर परेशान