अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी(राज) की रिपोर्ट- अपने घर में खुले पड़े विद्युत तारों की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नानपुर से 5 किमी दूर ग्राम मोरासा चौहान के 23 वर्षीय युवक प्रकाश पिता सिकदार घर में खुले पड़े तारों की चपेट में आ गया और करंट इतना जोरदार लगा की युवक की घर में ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए घंटों करते रहे इंतजार- इसके बाद मृतक युवक को नानपुर स्वास्थ्य केंद्र सुबह 9.30 बजे लाया गया जहां पर हमेशा की तरह डॉक्टर नदारद होने पर पोस्टमार्टम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा और आखिरकार परिजनों को अस्पताल में डॉक्टर नहीं आने पर थक हारकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीराजपुर दोपहर 12 बजे ले जाना पड़ा। गौरतलब है कि डॉक्टर की मनमानी व उदासीनता के चलते क्षेत्र के के मरीजों को अस्पताल के बाहर घंटों डॉक्टर के इंतजार में खड़े रहते हैं और इसमें सबसे ज्यादा वे मरीज परेशान होते हैं जो दुर्घटना में घायल हो जाते हैं और इसके बाद अलीराजपुर जिला चिकित्सालय चले जाते हैं। Post navigation दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रसी-भाजपाई ग्रामीणों के साथ बैठेंगे धरने पर कार असंतुलित होकर खाई में गिरी