झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर स्व: राजीव गांधी की  26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान रतनसिंह भाबोर ने कहा कि राजीव गांधी अद्भूत व विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे, उनके द्वारा देश ने कई उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने पूरे देश का दौरा किया लोगो की समस्याओं ओर आकांक्षाओं को समझने का प्रयास किया। हर क्षेत्र हर समुदाय हर भारतीय की स्थिति को समझा। उन्होंने युवा भारत की असीम युवा ऊर्जा को पहचाना और उसे देश के लिए एकत्रित करने का कार्य किया, देश के अशांत क्षेत्रो में शांति लाई। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी ने कहा कि राजीव जी ने पंचायती राज एवं नगर पालिकाओं को उनका उचित स्थान दिलाने की दशा मे अथक प्रयास किया। उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षमता में अटूट विश्वास था परन्तु उन्होंने यह जोर दिया कि उनका इस्तेमाल गरीबों, वंचितों और आम आदमी के लिए होना चाहिए। राजीव जी सूचना क्रांति के लिए देश के द्वार खोले जिस कारण देश के युवाओ को अभूतपूर्व अवसर मिले। राजीव जी अपने सपनो का भारत देखने के लिए जीवित तो नही है परन्तु अपनी विशिष्ट छाप पार्टी 1991 के घोषणा पत्र में छोड़ गए। यही हमारी अगली वित्तीय नीतियों ने हमारे समाज और अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान की । इसके बाद के वर्षो में हमारी पार्टी ने सबसे मुश्किल समय को देखा हमारे अस्तित्व पर ही प्रश्नचिह्न खड़े हो गए थे फिर भी हम लड़े ओर अपने आदर्शो को पूर्ण स्थापित किया और अनेक विपरीत परिस्थितियों को बदला है। आने वाले समय मे भी पार्टी को मजबूती प्रदान कर देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष भूरिया ने कहा कि राजीव जी आधुनिक भारत का निर्माण करना चाहते थे मगर देश विरोधी ताकतो ने कुशल नेतृत्व का दमन कर दिया ओर देश ने एक युवा, ईमानदार नेता को खो दिया। इस अवसर पर उन्होंने एक अपील की कि आगामी नगर निकाय चुनाव मे पार्टी जिसको भी उम्मीदवार बनाए हमे एकमत होकर कांग्रेस को जीत दिलाए। कार्यक्रम को पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजेश डामोर, युवा नेता जसवंत भाबोर, पार्षद अक्षय भट्ट, मनीष बघेल, सांसद प्रतिनिधि गुलाम कादर खान, आनंद चौहान, कादर शेख, सुधीर भाबोर, मोइनुद्दीन सैयद, श्रीमंत अरोरा, शम्मी खान, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सोनी, नानालाल कीर, कमालुददीन श्ेख, रूसमाल मेड़ा, महेश डामोर, अमरसिंह बारिया, इकबाल छीपा, नितिन डामोर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया व आभार वरिष्ठ नेता राकेश पाठक ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *